Samastipur

Samastipur News : प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू उर्फ बलवंत की घात लगाए अपराधियों ने गोली मार की हत्या ।

समस्तीपुर।थाना क्षेत्र के रामेश्वर जूट मिल गेट नंबर 2 पोखर के समीप सुनसान जगह पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर को पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इसमें प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं पर गिरा देख स्थानीय लोगों ने घायल को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के प्रॉपर्टी डीलर स्वर्गीय पवन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह उर्फ बलवंत सिंह समस्तीपुर अपने डेरा से घर अकबरपुर लौट रहे थे। उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने रोकते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें गुड्डू सिंह की शरीर पर चार गोली लगने की निशान पाई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अपराधी बाइक से ही गोली मारते हुए भाग निकला। वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी डीलर की बाइक घटना स्थल के पास ही गिर गयी। घटना का कारण अभी पूरे तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे आशंका है कि किसी जमीन या फिर रुपए के लेनदेन को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया होगा। इस संबंध में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिली है पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!