Samastipur

Samastipur News:- समस्तीपुर शहर के लिए खुशखबरी, फोरलेन से मिलेगी सीधी कनेक्टिवटी,लिंक रोड को किया स्वीकृति।

समस्तीपुर। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। औरंगाबाद-दरभंगा फोरलेन सड़क में पहले से प्रस्तावित लिंक रोड की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति केन्द्रीय पथ परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी के निर्देश पर दिया गया है। दैनिक जागरण ने इसको लेकर पहली बार 16 जनवरी को खबर प्रकाशित की थी। उसी खबर को आधार बनाकर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए शहरवासियों के हित में लिंक रोड की स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया था। वहीं सांसद प्रिंस राज ने संसदीय समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। 22 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 22 जून को सांसद प्रिंस राज को यह पत्र भेजकर जानकारी दी है। प्राधिकरण के जीएम ने कहा है कि 2.1 किलोमीटर लिंक रोड की स्वीकृति देते हुए इसके लिए जमीन अधिग्रहण करने की बात कही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो किलोमीटर लिंक रोड हटा देने से शहर में जाम की समस्या बढने को लेकर जताई गई थी चिंता

पूर्व से प्रस्तावित इस फोरलेन सड़क में शहर की बड़ी आबादी को कनेक्ट करने के लिए 2.1 किलोमीटर लिंक रोड का प्रस्ताव किया गया था। यह लिंक रोड समस्तीपुर से ताजपुर जाने वाली एसएच 49 में ठीक छठे किलोमीटर पर कर्पूरीग्राम के निकट दिया जाना था। इससे समस्तीपुर शहर की नब्बे प्रतिशत आबादी को फोरलेन से सीधा कनेक्टिविटी मिल जाती। लेकिन एनएचएआइ ने पैकेज-3 का जो टेंडर निकाला था, उसमें इस लिंक रोड को डिलीट कर दिया था। यदि वर्तमान निविदा अपने प्रारूप में ही फाइनल हो जाता तो शहर समेत आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना होगा। भोला टाॅकिज गुमटी हमेशा बंद रहती है। इस वजह से पंजाबी कालोनी होकर जाना लोगों को काफी मुश्किल होता है। फोरलेन बनने के बाद भोला टाॅकिज गुमटी पर अतिरिक्त बोझ बढता। जिससे जाम की स्थिति और भी विकराल हो सकती है। वहीं लिंक रोड नहीं बनाने पर शहर के लोगों को जाम से बचने के लिए 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर ताजपुर एचएच 28 पर फोरलेन पर चढना होता।

लिंक रोड के लिए जमीन का भी हो चुका है अधिग्रहण

सबसे बड़ी बात यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा इस फोरलेन सहित लिंक रोड के लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है। यह भी अंतिम स्थिति में है। सिर्फ थ्री डी प्रकाशन होना बाकी था। लेकिन इसी बीच 2.1 किलोमीटर लिंक रोड को हटा दिया गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!