Samastipur

समस्तीपुर:15 दिनों पहले बनेंगे दूल्हे राजा,अब करेंट लगने से हो गई मौत।

समस्तीपुर । वारिसनगर थाना क्षेत्र के कशोर गांव में एक युवक की मौत करंट लगने से हो गई। उसकी शादी महज 15 दिन पहले ही हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार कशोर गांव के अवध किशोर सिंह के पुत्र इशांत कुमार सिंह (33 वर्ष) की मौत मंगलवार की संध्या उस वक्त हो गई, जब वह भजन कीर्तन के लिए अपने दरवाजे की सफाई कर रहा था। इस दौरान बिजली पोल से घर के लिए जोड़ा हुआ तार अचानक गल कर उसके शरीर पर गिर गया। जिससे करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इशांत दिल्ली स्थित किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। कुछ दिनों पहले अपने घर आया था।

शादी के बाद 16 जून को पुन: काम पर दिल्ली जाने वाला था। उसकी शादी 30 मई 2022 को मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बगला खाल गांव में धनंजय सिंह की पुत्री दीक्षा कुमारी के साथ हुई थी। मायके से अपने पति के साथ 13 जून को वह ससुराल आई थी। मंगलवार को घर में सुंदरकांड पाठ था। इसको लेकर वह अपने दरवाजे की सफाई कर रहा था। इस दौरान यह घटना घटी। सबसे बड़ी बात यह है कि दीक्षा की अभी हाथों की मेहंदी फीकी भी नहीं हुई थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। परिवार की चीख-पुकार से पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीण शोकाकुल परिवार के लोगों को सांत्वना देने में जुटे हैं। ईश्वर को कोस रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!