Samastipur

Samastipur News: शराब लदी ट्रक बरामद:328 कार्टन विदेशी शराब बरामद,एक पिकअप,बाइक और 3 साइकिल जब्त ।

समस्तीपुर।बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद भी शराब का कारोबार तेजी से हो रहा है, जो सरकार की क्रियाकलापों पर सवाल खराब कर रहा है। मामला समस्तीपुर ज़िले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव का जहां उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में एक ट्रक पर लदे 328 कार्टन विदेश शराब को बरामद किया है, साथ ही मौके से एक पिकअप एक बाइक एवं तीन साईकल को भी जप्त किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस बाबत पूछे जाने पर उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शराब की एक बड़ी खेप ट्रक से आया है, उत्पाद विभाग ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर उक्त स्थान को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया इसमें चौर में एक ट्रक दिखाई दी। जिसकी तलाशी ली गई तो उस ट्रक में विदेशी शराब मिला, आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया गया जहाँ एक पिकअप तीन साईकल एवं एक बाइक मिला जिसे उत्पाद विभाग ने जप्त कर थाना लाया गया है।

वहीं उन्होंने बताया कि ट्रक से जप्त विदेशी शराब में कुल 328 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है। वही उन्होंने बताया कारोबारी पुलिस को भागते हैं मौके से फरार हो गया हालांकि कारोबारियों को चिन्हित की जा रही है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!