Samastipur

Samastipur News:विभूतिपुर के बूढ़ी गंडक नदी में कूदी 22 बर्षीय लड़की का मिला शव ।

Samastipur News:समस्तीपुर।विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट पुल के निकट बूढ़ी गंडक नदी में मंगलवार को कूदी 20 वर्षीय युवती का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। युवती की पहचान विभूतिपुर थाना के सुखसेना निवासी महेंद्र दास की पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में किया गया। परिजनों के अनुसार लड़की रोसड़ा जा रही थी। शौच के क्रम में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे गई जहां पैर फिसल जाने से डूब गई। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर में लड़की ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। बुधवार को लड़की का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस यूडी केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!