Samastipur

Samastipur News;पूसा में पिकअप से भारी मात्रा में शराब व लाखों के फर्नीचर जब्त।

Samastipur:पूसा पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक पिकअप समेत भारी मात्रा में विदेशी शराब, सोफा, दिवान आदि फर्नीचर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पिकअप भुस्कौल-धोबगामा रोड के आसपास से बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई जांच में संदिग्ध अवस्था में एक वाहन दिखा। वही पुलिस की आहट मिलते ही वाहन चालक व अन्य धंधेबाजअंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो शराब के धंधे की कलई खुल गई। धसन्देबाजों ने फर्निचरो के बीच ब्रांडेड शराबों की कार्टूनो छुपा रखी थी। जिसे पूसा थाना लाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पिकअप से उतारे जाने के बाद दो सेट बेशकीमती दीवान, एक सेट सोफा (एक बड़ा एब दो छोटा) समेत करीब 50 कार्टन से अधिक शराब पिकअप में मिली। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि गिनती के बाद ही शराब के बोतलों की संख्या बताई जा सकेगी। समाचार प्रेषण तक धंधेबाजों का खुलासा नहीं हो सका था, लेकिन माना जा रहा है की पुलिस की इस बड़ी सफलता के पीछे धंधेबाजों की आपसी रंजिश बड़ा कारण हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर वैनी ओपी अध्यक्ष विकास कुमार आलोक भी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!