Samastipur

समस्तीपुर:मां ने कहा- पूर्व की रंजिश के कारण बदमाशों ने बेटे की ले ली है जान ।

समस्तीपुर।मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी में सोमवार की देर शाम एक युवक की हत्या को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मृतक की मां की मानें तो पूर्व की रंजिश को लेकर बदमाशों ने युवक की हत्या की है। दुश्मनी किस से थी, किसने हत्या की इस मामले में बताने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजन को सौंप दिया गया है। अभी घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक के भाई ने सोमवार की रात आवेदन दिया था। फिर वापस ले लिया है। सोमवार देर शाम उदापट्टी निवासी रमेश झा के पुत्र सोनू झा उर्फ ब्रांड को बदमाशों ने फोन कर बुला लिया था। फिर युवक के वहां पहुंचने पर बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। और फरार हो गए थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!