Samastipur

Samastipur: महिला से दुष्कर्म का प्रयास:शौच के लिए निकली थी महिला,विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला।

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शौच करने गई महिला से एक अधेड़ ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हालांकि महिला दुष्कर्म का विरोध करने लगी तो आरोपी अधेड़ ने महिला के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया और वहां से फरार हो गया। पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित नंदलाल राम के पुत्र लालधारी राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस संबंध में जख्मी महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि वह अपने घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए आरोपित ने उसे अकेले में देखकर पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। उसने विरोध किया तो अधेड़ ने धारदार हथियार से उसके नाक, गाल और आंख के उपर का हिस्से पर वार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!