Patna

डेढ़ महीने बाद Patna जू में फिर से ट्रैकलेस टॉय ट्रेन पर लोगों ने की मस्ती,बच्चों में दिखा उत्साह ।

पटना जू में बुधवार को एक बार फिर से लोगों ने ट्रैकलेस टॉय ट्रेन की सवारी करते हुए जू का भ्रमण किया. दरअसल पिछले डेढ़ महीने से ट्रैकलेस टॉय ट्रेन बंद पड़ी थी जिसे अब शुरू कर दिया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बच्चों में उत्साह
टॉय ट्रेन शुरू होने से बच्चों में इसकी सवारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. ट्रेन खराब होने जैसे किसी कारण से बंद नहीं हुआ था बल्कि जू प्रशासन ने ट्रेन संचालक द्वारा ट्रेन का रेंट भुगतान नहीं करने को लेकर ट्रेन को बंद कराया था.

शुल्क जमा नहीं करने के कारण किया गया था बंद
टॉय ट्रेन चालने की जिम्मेवारी प्राइवेट कंपनी प्रकाश इम्यूजमेंट को साल 2019 में दी गयी थी. लेकिन पिछले छह महीने से जू प्रशासन को कंपनी द्वारा शुल्क नहीं जमा करने की वजह से इसे बंद कर दिया गया था.

प्रति माह 84 हजार रुपये रेंट
बताया गया है की ट्रैकलेस टॉय ट्रेन बंद करने के वक्त जू प्रशासन द्वारा कंपनी से लगभग 5 लाख रुपये मांगे गए थे. ट्रैकलेस टॉय ट्रेन चलाने वाली कंपनी को प्रत्येक माह करीब 84 हजार रुपये रेंट देना होता है. जो की कंपनी द्वारा नहीं दिए जाने के कारण ट्रेन को जू प्रबंधन के द्वारा बंद किया गया था.

लोगों को मिलेगी सहायता
कंपनी की ओर से बकाया राशि देने का आश्वासन दिए जाने के बाद बुधवार को ट्रैकलेस टॉय ट्रेन का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है. टॉय ट्रेन की सुविधा बहाल होने से फैमिली के साथ जू घूमने आने वाले विजिटर्स को काफी सहायता हो रही है.

इस टॉय ट्रेन में 60 लोगों के बैठने की क्षमता है और इसकी एक सीट का किराया 30 रुपया लिया जाता है. साल 2019 में पटना जू में इस ट्रैकलेस टॉय ट्रेन की शुरुआत की गई थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!