Patna

Neha Singh Rathore: बिहार में नैहर और यूपी में ससुराल बा,नेहा सिंह राठौर बनीं यूपी की बहू ।

Neha Singh Rathore ।पटना, डेस्‍क। Neha Singh Rathore: ‘बिहार में का बा…’ एवं ‘यूपी में का बा…’ गाने याद हैं आपको? बिहार व उत्‍तर प्रदेश की सरकारों पर तंज कसते ये लोक गीत वहां चुनावों के समय जबरदस्‍त वायरल हुए थे। नेहा सिंह राठाैड़ (Neha Singh Rathore) के इन गानों को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, उन्‍हें अपने इन गानों के कारण ट्रोल भी होना पड़ा था। बिहार के कैमूर की रहने वाली नेहा सिंह राठौड़ अब यूपी की बहू बन गईं हैं। उनके गानों की तर्ज पर लोग कह रहे हैं- बिहार में नैहर (मायका) और यूपी में ससुराल बा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यूपी के हिमांशु सिंह से लखनऊ में हुई शादी

लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ की शादी यूपी के अंबेडकर नगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से हुई है। शादी साल 2021 में ही होने वाली थी, लेकिन दोनों के बीच कोरोनावायरस संक्रमण आ गया। कोरोना के कारण तिथि आगे बढ़ते-बढ़ते अंतत: 21 जून को लखनऊ के नीलांस थीम पार्क में शादी हुई। बेहद सादगी से हुई इस शादी में परिवार के व करीबी लोग ही शामिल हुए। नेहा के पति हिमांशु सिंह यूपी के अंबेडकर नगर स्थित हीड़ी पकड़िया गांव के निवासी हैं तो नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले की हैं।

नेहा के गाने कसते समाज व राजनीति पर तंज

नेहा सिंह राठौर लोक गायिका हैं। वे साल 2016 से भोजपुरी लोक गीत गा रही हैं। उनके अधिकतर गाने समाज व राजनीति पर तंज करते हैं। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय नेहा अपने ‘बिहार में का बा…’ गाने को लेकर चर्चा में आईं थीं। इसके बाद उन्‍होंने ‘यूपी में का बा…’ भी गाया। ये गाने वायरल हो गए। नेहा को तारीफ मिली तो वे खूब ट्रोल भी हुईं। नेहा के गाने के बाद रवि किशन का गाना ‘यूपी में सब बा…’ गाना आया, जिसे नेहा के गाने का जवाब माना गया। अनामिका जैन अम्‍बर ने भी नेहा को अपने अंदाज में जवाब दिया। इसी तरह बिहार की मैथिली ठाकुर सहित कई गायक-गायिकाओं ने ‘बिहार में का बा…’ का अपने-अपने अंदाज में जवाब दिया था। अब नेहा की शादी के बाद लोग कह रहे हैं- बिहार में नैहर (मायका), यूपी में ससुराल बा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!