Indian RailwaysNew To IndiaVaishali

Indian Railways:- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: टिकट बुकिंग के नियम में हुआ ये बड़ा बदलाव, IRCTC ने दी जानकारी ।

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अगर आप ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराते हैं तो अब आपको एक महीने में अधिक टिकट बुक कराने का मौका मिलेगा। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने एक यूजर आईडी से मैक्सिमम 12 टिकट बुक करने की सीमा को बढ़ाकर 24 टिकट तक कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेल मंत्रालय की 6 जून की विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार को अपनी वेबसाइट/ऐप पर आधार से लिंक नहीं होने वाले यूजर आईडी से एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सीमा को बढ़ाकर 12 टिकट कर दिया। वहीं, आधार से लिंक आईडी पर एक महीने में अधिकतम 12 टिकट बुक करने की सीमा 24 टिकट तक बढ़ा दी है।

कैसे करें आधार से लिंक- जानिए
— सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in पर जाना होगा।
— इसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना पड़ेगा।
— अब होम पेज पर ‘My Account section’ पर जाकर ‘Aadhaar KYC’ पर क्लिक करना होगा।
— इसके बाद आधार लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा।
— आधार लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करते ही Aadhaar Card के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आ जाएगा।
— इस ओटीपी को दर्ज करें और वैरिफिकेशन कर दें।
— इसके बाद आपका KYC का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
— आधार से संबंधित जानकारी देखने के बाद नीचे लिखे ‘Verify’ पर क्लिक करें.
— इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा कि KYC डिटेल को सफलतापूर्वक अपडेट कर लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!