Samastipur

दलसिंहसराय उपकारा में छापेमारी से मचा हड़कंप,जिले के अन्य जेलों में भी छापेमारी।

Dalsinghsarsi samastipur news.
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के विभिन्न जेलों के अहले सुबह रेड किया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में प्रियंका कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय एवं दिनेश कुमार पांडे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय द्वारा संयुक्त रुप से उपकारा दलसिंहसराय का औचक निरीक्षण किया गया मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दलसिंहसराय प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश एवं अंचल अधिकारी दलसिंहसराय राजीव रंजन भी उपस्थित थे जांच में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही समस्तीपुर मंडल कारा में घंटों तक प्रभारी डीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। सुबह चार बजे ही एसडीओ व डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंच गई और घंटो तक सभी वार्डों में एक साथ छापेमारी की गई। अहले सुबह-सुबह जेल में छापेमारी की सूचना पर हड़कंप मच गया।

समस्तीपुर मंडल कारा में सभी कैदियों की तलाशी ली गई है। रेड के दौरान किसी कैदी के पास कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। छापेमारी में तमाम पुलिस अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न सेल में सघन तलाशी ली गई। वहां से भी कुछ नहीं मिला।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!