Samastipur

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर वैशाली सुपरफास्ट में चढ़ते के दौरान ट्रेन के नीचे गिरा यात्री,गम्भीर हालत में रेफर ।

दलसिंहसराय,बरौनी समस्तीपुर रेल खंड के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर सिलिप कर गया जिससे यात्री ट्रेन के नीचे आगया.यात्री की जान तो बच गई.परंतु उसका पैर पूरी तरीके से कुचल जख्मी हो गया.जख्मी यात्री की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबिदुलिया निवासी शिक्षक संजय कुमार (42) के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद उसे अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती करवाया.जँहा प्राथमिकी उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. आरपीएफ उप निरीक्षक सह दलसिंहसराय पोस्ट प्रभारी मनु तिवारी ने बताया कि यात्री दलसिंहसराय से समस्तीपुर जाने के लिए वैशाली ट्रेन के पिछले बोगी में चढ़ रहा था.इसी दौरान उसका पैर सिलिप कर गया और वह ट्रेन के नीचे चला गया.जिसे यात्रियों को मदद से बाहर निकाला गया.तब तक उसका दोनों पैर पूरे तरीके से जख्मी हो चुका था.जिसे अस्पताल में रेलवे पुलिस द्वारा भर्ती करवाया गया.

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!