PatnaSamastipur

Bihar में 28 जून को जारी होगी 84 नगर निकायों की मतदाता सूची,वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका ।

पटना. नगरपालिका आम चुनाव में मेयर व डिप्टी मेयर सहित वार्ड पार्षद का प्रत्याशी बनने के लिए वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका मिल रहा है. जिन प्रत्याशियों का नाम नगरपालिका चुनाव की वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होगा, वह चुनाव लड़ने से वंचित हो जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद दूसरे चरण के लिए राज्य की 84 नगरपालिकाओं की मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है. इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. मतदाताओं के साथ सभी प्रत्याशी मतदाता सूची के प्रारूप में अपने नाम की जांच कर लें. अगर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो आवेदन देकर अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा लें.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

28 जून को जारी होगी मतदाता सूची
28 जून को 84 नगर निकायों की मतदाता सूची की प्रारूप प्रकाशित की जायेगी. वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका 11 जुलाई तक है. राज्य की जिन 84 नगरपालिकाओं की मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है उसमें पटना जिले की नगर पर्षद मसौढ़ी, नगर पंचायत पालीगंज व पुनपुन, बक्सर जिले की नगर पर्षद बक्सर, भोजपुर जिले की नगर पर्षद पीरो, नगर पंचायत गड़हनी, रोहतास जिले का नगर निगम सासाराम व नगर पंचायत रोहतास, कैमूर जिले का नगर पंचायत कुदरा व रामगढ़, नालंदा जिले का नगर निगम बिहारशरीफ, नगर पंचायत इस्लामपुर, गिरियक, हरनौत, पावापुरी, रहुई व अस्थावां, गया जिले का नगर पर्षद बोधगया, टेकारी व नगर पंचायत खिजरसराय.

इन नगर निकायों की मतदाता सूची जारी होगी
औरंगाबाद जिले की नगर पंचायत बारूण व देव, नवादा जिले की नगर पर्षद नवादा, वारसलीगंज व नगर पंचायत रजौली, मुजफ्फरपुर जिले का नगर निगम मुजफ्फरपुर, नगर पर्षद कांटी, साहेबगंज, नगर पंचायत बरूराज, मुरौल व सरैया, सीतामढ़ी जिले का नगर निगम सीतामढ़ी, नगर पर्षद बैरगनिया व जनकपुर रोड, वैशाली जिले की नगर पर्षद हाजीपुर, लालगंज और महुआ, पूर्वी चंपारण जिले का नगर निगम मोतिहारी, नगर पर्षद चकिया, पश्चिम चंपारण जिले का नगर निगम बेतिया व नगर पर्षद रामनगर, दरभंगा जिले की नगर पंचायत सिंहवाड़ा, मधुबनी जिले की नगर पंचायत झंझारपुर, बेनीपट्टी व फुलपरास, समस्तीपुर जिले का नगर निगम समस्तीपुर, नगर पर्षद दलसिंहसराय, रोसड़ा, शाहपुर पटोरी, ताजपुर, नगर पंचायत मुसरी घरारी, सिंघिया व सरायरंजन,

वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका
भागलपुर जिले की नगर पर्षद सुलतानगंज, नवगछिया, नगर पंचायत पीरपैंती व अकबरनगर, बांका जिले की नगर पंचायत बौंसी, शेखपुरा जिले की नगर पर्षद शेखपुरा, बरबीघा व नगर पंचायत चेवाड़ा, खगड़िया जिले की नगर पर्षद खगड़िया व गोगरी जमालपुर, बेगूसराय जिले की नगर पर्षद बीहट, तेघड़ा, बलिया, बरौनी, सारण जिले का नगर निगम छपरा, नगर पंचायत मशरख, सीवान जिले की नगर पर्षद सीवान, नगर पंचायत बड़हरिया व हसनपुर, गोपालगंज जिले की नगर पर्षद मीरगंज व बरौली, सहरसा जिले की नगर पर्षद सहरसा, नगर पंचायत बनगांव, मधेपुरा जिले की नगर पंचायत सिंहेश्वर शामिल हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!