Indian RailwaysNew To IndiaVaishali

Bharat Gaurav tourist train:- देश की पहली भारत गौरव टूरिस्‍ट ट्रेन दिल्‍ली से रवाना,भगवान श्रीराम से संबंधित इन 12 शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन।

The country’s first Bharat Gaurav tourist train departs from Delhi, the train will pass through these 12 cities related to Lord Shri Ram.नई दिल्‍ली. भारतीय रेल (Indian Railway) द्वारा चलाई जाने वाली देश की पहली भारत गौरव टूरिस्‍ट ट्रेन ‘श्री रामायण यात्रा’ (Shri Ramayana Yatra) आज शाम दिल्‍ली के सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन से रवाना की हुई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने झंडी दिखाकर टूरिस्‍ट ट्रेन को रवाना किया. इस मौके पर भारत में नेपाल के राजदूत डा. शंकर प्रसाद शर्मा और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके त्रिपाठी भी मौजूद रहे.  ट्रेन में सफर करने के लिए 533 यात्रियों ने बुकिंग कराई है. ट्रेन में कुल 600 सीटें हैं, इस तरह करीब 90 फीसदी के आसपास बुकिंग हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेलवे मंत्रालय ने ट्रेनों को किराए पर देने के लिए नई योजना भारत गौरव शुरू की है. इसके तहत चलाई जाने वाली पहली ट्रेन भारत और नेपाल को आपस में जोड़ेगी. यह ट्रेन नेपाल के जनकपुर जाएगी. ट्रेन 3 एसी है. ट्रेन पूरी यात्रा में 8000 किमी. का सफर तय करेगी. यह ट्रेन देश के 8 राज्‍यों का सफर करेगी. ट्रेन में 18 दिन और 17 रात का सफर होगा.

किराये में ये सुविधाएं होंगी शामिल
ट्रेन में पेंट्री कार होगी, जिसमें पर्यटकों के लिए ताजा भोजन बनेगा. ट्रेन सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी. सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद रहेंगे. ट्रेन के अलावा विभिन्‍न शहरों में रुकने के लिए एसी होटल में कमरों की व्‍यवस्‍था होगी. ट्रेन से बाहर खाना होटल, रेस्‍त्रां और बैंक्‍वेट में खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट उपलब्‍ध कराया जाएगा.

इन शहरों का सफर कराएगी ट्रेन

ट्रेन 12 प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी, जो भगवान श्रीराम से संबंधित हैं, यहां पर यात्री इन धार्मिक स्‍थानों के दर्शन कर सकेंगे. इनमें अयोध्‍या, बक्‍सर,जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, चित्रकूट, नासिक,हम्‍पी, रामेश्‍वरम, कांचीपुरम और भद्रांचल शामिल हैं.

शहरों में भगवान राम से जुड़े ये हैं स्‍थान

अयोध्‍या- राम जन्‍मभूमि मंदिर,हनुमान गढ़ी, सरयू घाट, नंदीग्राम,भरत हनुमान मंदिर और भरत कुंड.जनकपुर (नेपाल)- रामजाननकी मंदिरसीतामढ़ी- जानकी मंदिर और पुराना धामबक्‍सर- राम रेखा घाट, रामेश्‍वरनाथ मंदिरवाराणसी- तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्‍वनाथ मंदिर और गंगा आरती.प्रयागराज- सीता समाहित स्‍थल, सीतामढ़ी, भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम और हनुमान मंदिर .श्रृंगवेरपुर- श्रिंगी ऋषि आश्रम, शांता देवी मंदिर, रामचौरा.चित्रकूट-गुप्‍त गोदावरी, रामघाट, सती अनसुनिया मंदिर.नासिक-त्र्यंबकेश्वर मंदिर , पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर .हंपी- अंजानाद्री पहाड़ी, विरुपक्षा मंदिर और विट्टल मंदिर.रामेश्‍वरम- रामनाथस्‍वामी मंदिर और धनुषकोठी.कांचीपुरम- विष्‍णु कांची, शिवा कांची और कामाक्षी अम्‍मान मंदिर.भद्राचलम- श्री सीताराम स्‍वामी मंदिर, अंजनी स्‍वामी मंदिर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!