Samastipur

दलसिंहसराय रेलवे पुलिस ने अवध असम एक्सप्रेस रोक कर हंगामा करने को लेकर एक उपद्रवी छात्र को किया गिरफ्तार।

.दलसिंहसराय,दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन पूर्व अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को चार घण्टो तक रोक कर रेल चक्काजाम एंव ट्रेन के पेंटिकार में तोड़फोड़ की घटना को लेकर अब रेलवे पुलिस एक्शन में आगई है.पुलिस ने कई उपद्रवी छात्रों की पहचान करते हुए धरपकड़ शुरू कर दिया है.इसी क्रम में रेलवे पुलिस ने स्थानीय थाना की पुलिस के मदद से एक उपद्रवी छात्र को पकड़ा है.छात्र की पहचान सीमावर्ती जिला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा निवासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र राहुल कुमार राजपूत के रूप में हुई है.
बछवाड़ा के रेलवे इंस्पेक्टर विकास कुमार यादव ने बताया कि 16 जून को अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर सैकड़ों उपद्रवी छात्रों ने दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर से बरौनी जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर चार घण्टो तक चक्काजाम एंव ट्रेन के पेंटिकार का सीसा तोड़ने, पानी का बॉक्स एंव अन्य सामान लूटने सहित पुलिस की गाड़ी का सीसा भी तोड़ने की घटना को अंजाम दिया था.जिसे लेकर पांच सौ अज्ञात उपद्रवी छात्रों पर एफआईआर दर्ज करते हुए वीडियो फुटेज व फोटो के आधार पर पहचान की जा रही थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रेक पर पटरी रख कर रेल चक्का जाम करने और हंगामा करने वाला मार्केट आया हुआ है.जिसे रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बाजार से ही राहुल कुमार राजपुत को गिरफ्तार किया है.वही राहुल पूर्व में आर्मी का अभ्यर्थी था.पुलिस उससे पूछताछ करते हुए अन्य उपद्रवियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.मौके पर स्टेशन पर नियुक्त मजिस्ट्रेट सह सीओ राजीव रंजन,आरपीएफ प्रभारी मनु तिवारी,एसआई राम सूरत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!