PatnaSamastipurVaishali

समस्तीपुर सहित बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट सेवा होगी बंद फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर समेत 22 एप्स पर तीन दिन मैसेज-फोटो-वीडियो बैन ।

बिहार में 18 जून को बंद से पहले राज्य सरकार ने 12 जिलों में इंटरनेट पर लगाम लगाते हुए फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप समेत 22 साइट और एप्स पर अगले तीन दिन तक किसी तरह का मैसेज आना-जाना बैन कर दिया है। इस दौरान यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड को भी रोक दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने इंटरनेट के जरिए मैसेज के लेन-देन को रोकने का यह आदेश जारी किया है। जिन जिलों में यह रोक प्रभावी रहेगी उनमें कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण जिला शामिल है।

यह पहला मौका है जब सरकार ने एक साथ बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के मुताबिक एक साथ 12 जिलों में इंटरनेट, टेलीफोन मोबाइल सेवा के साथ सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!