Patna

हाथों की मेहंदी उतरी नहीं और उजड़ गया सुहाग,शादी के 22 दिन बाद ही जवान की मौत ।

शादी के बाइस दिन हुए थे,हर दिन दोनों नए सपने देख रहे थे।हाथों की मेहंदी देख दुल्हन हर दिन इठलाती थी लेकिन एक मनहूस खबर से परिवार में कोहराम मच गया।अपने घर से तीन दोस्तों के साथ आर्मी जवान की अपने घर से फतेहपुर चौक पर सामान खरीदने के लिए जा रहे थे।सड़क हादसे में मंगलवार रात मौत हो गई। पत्नी के तक जैसे ही यह खबर पहुंची वह बार-बार बेहोश हो रही थी। बुधवार को गांव में ही जवान का अंतिम संस्कार हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

60 दिन की छुट्टी पर आया था जवान

सागर की पोस्टिंग पंजाब के गुरुदास में थी।सागर अपनी शादी के लिए 5 मई को 60 दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। 9 मई को उसकी शादी बैरिया थाना क्षेत्र के तधवानन्दपुर वाड 15 जगरनाथपूरी चौक में हुई थी।शादी के बाद सागर अपने घर से फतेपुर चौक पर समान खरीदने जा रहे थी कि रास्ते में अनियंत्रित गाड़ी ने ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पत्नी बार-बार हो रही बेहोश

सेना के जवान सागर की मौत से परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। शादी के बाइस दिन बाद ही सैनिक की मौत होने से पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थई।वहीं ग्रामीणों का कहना था कि सागर बहुत ही मिलनसार था और सभी की मदद करता था। गांव आने पर वह लोगों से मिल जुलकर रहता था।अभी घर से रिश्तेदार भी नहीं गए थे कि परिवार में मातम का माहौल हो गया है।शादी के कुछ दिन बाद ही जवान की मौत से पूरे परिवार और गांव में मातम छाया है। मृतक आर्मी के पिता हरेंद्र साह ने बताया कि मेरा दो पुत्र था और एक पुत्री थी

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!