Samastipur

समस्तीपुर में सास ने दामाद के खिलाफ किया केस,बेटी की हत्या मामले में FIR, दहेज में बाइक को लेकर हुई थी हत्या।

Samastipur .समस्तीपुर।
समस्तीपुर जिले के बिभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड 7 में शनिवार को एक विवाहिता की मौत मामले में बेगुसराय जिले के गोपालपुर टारा निवासी शंभु साह की पत्नी व मृतका ज्योति देवी की मां रीता देवी ने रविवार को स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें उसने मृतका के पति धर्मेन्द्र साह को नामजद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2017 में नरहन वार्ड 7 निवासी स्व० सत्य नारायण साह के पुत्र धर्मेंद्र साह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी। शादी में क्षमता अनुसार उपहार स्वरूप सामान दी थी। शादी के बाद उसकी पुत्री को 2 पुत्र हुआ एक 4 वर्षीय सुधांशु कुमार दूसरा डेढ़ साल का प्रियांशु कुमार है। शादी के कुछ वर्ष बीतने के बाद दामाद धर्मेन्द्र उसकी पुत्री को अक्सर रुपए और बाइक के लिए परेशान और मारपीट किया करता था।

इसकी सूचना पुत्री द्वारा दिए जाने पर कई बार परिजन व ग्रामीण पुत्री के ससुराल आकर उसके पति को समझाया बुझाया। फिर भी आरोपी उसकी पुत्री को दहेज के लिए तंग करता था। इधर, 4 जून कि सुबह नरहन से पुत्री के ससुराल के बगल के लोगों द्वारा सूचना मिला. कि उसकी पुत्री को दामाद ने बुरी तरह मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर मार दिया है। इस सूचना पर अपने परिवार वाले और ग्रामीणों के साथ जब वह पुत्री ज्योति के ससुराल गई तो देखा कि उसकी पुत्री मरी पड़ी है।

मृतक के गर्दन पर काला निशान, पैर और कमर पर चोट का निशान था। उसने दावा किया है कि उसकी पुत्री की हत्या दहेज के लिए प्रताड़ित कर दामाद द्वारा कर दिया गया है। थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!