PatnaVaishali

शतरंज का जादूगर;बिहार का शुभम, जिन्‍होंने शह और मात के खेल में कर लिया कमाल,जानें उनकी उपलब्धि।

खगडिय़ा। खगडिय़ा के मथुरापुर गांव के छात्र शुभम कुमार को शतरंज का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने बिहार व उसके बाहर सफलता के परचम लहराए हैं। दिसंबर 2021 में पटना साइंस कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता में इन्होंने बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इससे उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अर्हता प्राप्त हुआ था। लेकिन व्यक्तिगत कारणों से वे नेशनल खेलने नहीं जा पाए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

15-16 अप्रैल 2022 को छपरा जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित खेल महोत्सव में ओपन प्रतियोगिता में शुभम को उपविजेता का ताज मिला था। मई में मोतिहारी में आयोजित बिहार राज्य शतरंज चैंपियनशिप में खगडिय़ा की टीम उपविजेता बनी। इसमें खगडिय़ा के चार खिलाडिय़ों में एक शुभम भी थे। शुभम कुमार ने बीते दिनों महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित अनरैटेड ओपन प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया। उन्हें ट्राफी के साथ नकद 50 हजार रुपये मिले। पूणे में ही आयोजित बिलो 2000 अनरैटेड शतरंज प्रतियोगिता का शुभम विजेता रहा। उन्हें ट्राफी के साथ 12 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।

शुभम कहते हैं- खगडिय़ा में साधन सुविधा की कमी है। लेकिन मेहनत के बल पर कहीं भी बेहतर किया जा सकता है। फिलहाल वे जीडी कालेज बेगूसराय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वे शतरंज के बहुत बड़े खिलाड़ी बनना चाहते हैं। फिलहाल अपने पिता शिक्षक और शतरंज खिलाड़ी मनोज कुमार राय से शतरंज के गुर सिख रहे हैं। नशा मुक्त भारत शतरंज एकेडमी के सचिव प्रेम कुमार यशवंत कहते हैं- शुभम को हर संभव मदद दी जाएगी।

डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 11 से

संस, कटिहार। रेलवे का अंतरविभागीय डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट रेलवे मैदान में 11 जून से आयोजित किया जाएगा। डीआरसीसी के खेल पदाधिकारी संजीव पुष्कर ने बताया कि रेलमंडल में पहली बार डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में रेलवे के विभिन्न विभागों की टीम खेलेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक शुभेंदु कुमार चौधरी करेंगे। सफल आयोजन को लेकर सचिव राकेश रंजन, अमित सागर, सौरभ, संजीव वैद, राकेश, बुबली आदि का सक्रिय सहयोग है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!