New To India

दहेज में कार की मांग न पूरी होने पर दूल्हा नहीं लाया बारात, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन ।

सीतापुर. यूपी के सीतापुर जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभी दूल्हा लड़की के घर बारात लेकर नहीं पहुंचा. दुल्हन के घरवाले रात भर बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन दहेज के लालची कार सहित अन्य सामान की मांग न पूरी होने पर बाराती लेकर नहीं पहुंचे. पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. यह पूरा मामला संदना थाना इलाके के सरोसा गांव का है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि प्रियंका गौतम की शादी दीपक गौतम के साथ पक्की हुई थी और दोनों की शादी 14 जून को होनी थी. लड़की वाले बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन बारात नहीं आई. जिसके बाद पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. लड़की के पिता का कहना है कि लड़के वाले बारात लेकर ही नहीं आए. वे दहेज की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने के चलते बरात नहीं लाए. इतना ही नहीं उन्होंने फोन पर बताया कि अगर हम बारात लेकर आएंगे तो हमारे साथ घटना घट जाएगी। यह बात कह कर लड़के के पिता ने फोन काट दिया और बारात नहीं लाए.

ऐन वक्त पर शादी टूटने से लड़की पक्ष का काफी नुकसान भी हुआ है. शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी. बारातियों के स्वागत के लिए तमाम तरह की तैयारियां की गई थी. हलवाई की तरफ खाना भी तैयार कर लिया गया था. लेकिन बारात न आने से सब बर्बाद हो गया. लड़की पक्ष की मांग है कि दहेज़ लोभी परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!