Issues Problem NewsSamastipur

दलसिंहसराय:पाँच की मौत,सूदखोर गैस-चूल्हा खोल लेते थे, 3 लाख का मांग रहे थे 17 लाख रुपए,बेटी ने लगाया ये आरोप ।

समस्तीपुर।दलसिंहसराय।मरने से पहले सीता देवी की आखिरी बार अपनी बड़ी पोती काजल झा से सुबह 5 बजे से 5 बजकर 7 मिनट तक बातचीत की थी। काजल ने बताया कि दादी रोज सुबह-सुबह ही फोन करती थी। आज भी उनका फोन आया था। बातचीत के दौरान वह थोड़ा परेशान थी। वह बता रहीं थीं कि कर्ज देने वाले दबंग लोग हैं अब काफी परेशान करने लगे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हम लोग अब गांव छोड़ कर चले जाएंगे। घर का गैस सिलेंडर तक आकर खोल लिया। गांव में रहने की इच्छा अब नहीं रही। फिर दादी ने हाल चाल पूछ कर फोन काट दिया। इसके बाद करीब साढे सात बजे निभा का फोन आया वह घबड़ाई हुई बोली दीदी जल्दी आओ मां-पिता, दादी व भाई को किसी ने मार कर लटका दिया है।

वहीं काजल से बातचीत करने से पूर्व सीता देवी ने सुबह 4.50 बजे अपनी बेटी रीना झा को फोन किया था। लेकिन रीना ने फोन नहीं उठाया। वह उस समय सो रही थी। रीना के बाद सीता देवी ने बगल के कमरे में सो रही दो माह पूर्व ब्याही गई निभा को भी फोन लगाया लेकिन निभा ने भी फोन नहीं उठाया।

सीता के मोबाइल में बेटी व पोती को डायल किया गया नंबर मिला है। सीता खुद समूह का संचालन करती थी। वहीं मनोज झा ने सुबह करीब 4 बजे घर के पास ही एक छोटे से गुमटी नुमा दुकान से बिस्किट खरीदी थी। घर में खाली बिस्किट का रैपर मिला है।

माना जा रहा है कि मरने से पूर्व मनोज ने बेटे को बिस्कुट खिलाया है। उधर, जिस दुकान से मनोज ने अहले सुबह बिस्किट खरीदी थी वह डर से फरार हो गया है। घटना के तुरंत बाद उसने ग्रामीणों को बिस्कुट खरीदने की जानकारी दी थी। वहीं घटना के बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी मौके पर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली।

भतीजा को जान से मरने की धमकी दी जाती थी : रीना झा

मनोज की बहन रीना झा ने बताया कि लोन पर गाड़ी लेकर काम शुरू किया। लेकिन लोगों ने उस गाड़ी को भी खिंचवा दिया। उसके बाद छोटा सा खैनी का दुकान खोला उसे भी गांव के दबंगों ने बंद करवा दिया। दबंग भतीजा को मारने की धमकी दी जाती थी। 5 साल पूर्व लिए 3 लाख कर्ज का सूद समेत अब 17 लाख रुपए मांग रहे थे।

रात में घर में बनी थी मछली खाने के बाद सभी सोने गए

मनोज की छोटी बेटी निभा व दामाद आशिष ने बताया कि रात में घर में खुशी का माहौल था। रात काे पिता जी मछली लेकर आए थे। सभी ने मछली व चावल खाया था। उसके बाद बिस्तर पर चले गए। पिता मनोज झा व एक छोटा भाई गेट पर सोया था। वहीं मां व दादी तथा एक अन्य भाई साथ सो गए। सुबह बगल के भैया के द्वारा शोर पर उठे तो देखा की बगल वाले रूम में सब फांसी पर लटके हुए हैं।

सुबह 5:10 से 6 बजे के बीच आत्महत्या की आशंका

सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक सीता देवी पोती काजल से बातचीत कर रही थी। पुलिस को शक है कि फोन कटने के बाद 5:10 से 6 बजे के बीच लोगों ने आत्महत्या की है। आशंका जताई जा रही है कि मनोज ने पहले अपने दोनों बेटे व पत्नी फांसी के लिए प्रेरित किया होगा। उसके बाद उसने अपनी मां काे लटकाया, फिर खुद फंदे से लटक गया है।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

पटना से पहुंची पांच सदस्यीय फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद टीम के सदस्यों ने शव को फांसी से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मनोज झा के घर को सील कर दिया है। बाद में पूरे घर की जांच होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!