PatnaVaishali

गंगा की धारा को पुनर्जीवित करने बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश,यहाँ के लोगों को साल भर मिलेगा गंगाजल ।

पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला के बख्तियारपुर और अथमलगोला प्रखंड के घोसवरी घाट ठाकुरबाड़ी, सीढ़ी घाट, मुक्तिधाम घाट होते हुए रामनगर घाट तक पुरानी और मृतप्राय गंगा नदी की उपधारा (चैनल) को पुनर्जीवित व पुनर्स्थापित करने की योजना का शुभारंभ किया। इस चैनल के फंक्शनल होने से बख्तियारपुर के लोगों को पूरे वर्ष गंगा तटों पर गंगाजल की उपलब्धता हो सकेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घोसवारी घाट पर मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना

इस मौके पर घोसवारी घाट पर मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगा नदी की मुख्य धारा और चैनल के बीच बने बांध की मिट्टी को कुदाल से हटाकर गंगा की कलकल धारा को चैनल में प्रवाहित कराया। इस अवसर पर घोसवरी घाट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया। घोसवरी घाट पर गंगा नदी की मुख्यधारा से नवनिर्मित चैनल में गंगा जल प्रवाहित होते ही मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर प्रसन्नता व्यक्त की और मां गंगा को नमन किया। घोसवरी घाट के बाद मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी की मुख्यधारा से सीढ़ी घाट तक सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीढ़ी घाट के पास ही हमलोग बचपन में गंगा नदी में स्नान करने आते थे। मुझे अपने जन्म स्थान पर आकर प्रसन्नता हो रही है।

मुक्तिधाम निर्माण कार्य सह पहुंच पथ निर्माण कार्य का जायजा लिया

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के विशेष योजना के तहत पटना जिलांतर्गत बख्तियारपुर प्रखंड में प्रस्तावित मुक्तिधाम का निर्माण कार्य सह पहुच पथ के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। रानीसराय में गंगा तट पर प्रस्तावित मुक्तिधाम के निर्माण कार्य-सह-पहुंच पथ का स्थलीय निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मुख्यमंत्री ने शीलभद्र याजी स्मृति भवन जाकर स्वतंत्रता सेनानी स्व० शीलभद्र याजी जी और उनकी पत्नी स्व. बालकेश्वरी याजी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय, बख्तियारपुर परिसर में स्थापित शहीद मोगल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मुख्यमंत्री ने अपनी श्रद्धांजलि दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में स्थापित स्व. शीलभद्र याजी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के डाकबंगला परिसर के गृह वाटिका में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद नाथुन सिंह यादव पार्क जाकर स्वतंत्रता सेनानी नाथुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री गणेश उच्च विद्यालय बख्तियारपुर परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्व. डूमर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!