Samastipur

समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 140 बोतल शराब बरामद ।

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से आरपीएफ ने एक बोगी से 140 बोतल विदेशी शराब बरामद की। उसके बाद आरपीएफ ने जब्त शराब दरभंगा जीआरपी को सौंप मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर आरपीएफ व आरपीएसएफ की स्कॉर्ट पार्टी ने जांच के दौरान स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की डी वन जनरल बोगी से दो बड़ा बैग लावारिश हालत में पाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसके बाद आरपीएफ कांस्टेबल विनय कुमार ने दरभंगा में बैग उतार जीआरपी की मौजूदगी में जांच की। जिसमें 140 बोतल मिली। उसके बाद जब्त शराब जीआरपी दरभंगा को कानूनी कारवाई के लिए सौप दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!