SamastipurVaishali

समस्तीपुर में खिचड़ी खाकर एक ही परिवार के 4 लोग हुए बेहोश,अस्पताल में कराया भर्ती ।

समस्तीपुर।
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज नगरबस्ती गांव के वार्ड 2 में खिचड़ी खाने से एक ही परिवार के 4 सदस्य बेहोश हो गए, बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी निवासी उमा भंडारी के घर भोजन के लिए खिचड़ी बना था, खिचड़ी बनने के बाद घर के सदस्य एक साथ भोजन किए। हालांकि भोजन करने के कुछ देर बाद घर के सभी सदस्य को उल्टी दस्त होने शुरू हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी दौरान उमा भंडारी कि पत्नी राज कुमारी देवी, पुत्री शोभा कुमारी, विभा कुमारी एवं काजल कुमारी को दस्त होने के दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी दौरान इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगो ने सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने सभी को खतरे से बाहर बताया। इस सम्बन्ध में डॉक्टर ने बताया कि यह फूड पॉयजन का मामला है। सभी बीमार लोगों का उपचार चल रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!