Samastipur

समस्तीपुर:बस पड़ाव में सभी बसों से टोल टैक्स वसूलने को लेकर लगाया जाएगा सीसीटीवी कैमरा ।

समस्तीपुर।शहर में मौजूद कर्पूरी बस पड़ाव की बंदोबस्ती नहीं होने के कारण बीते कई सालों से नगर प्रशासन की अपने कर्मी के माध्यम से यहां टोल टैक्स वसूलने का काम कर रही है। इसमें भी एक-दो कर्मी के सहारे चल रहे इस बस पड़ाव में सभी बसों, मिनी बसों, ऑटो आदि से टोल टैक्स की वसूली नहीं हो पाती है। जिससे विभाग को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बसों की इस मनमानी को समाप्त करने के लिए नगर प्रशासन बस पड़ाव में सीसीटीवी कैमरा लगाने जा रही है। जिसके माध्यम से यहां से गुजरने वाली सभी बसों पर ध्यान रखा जाएगा। वहीं बिना टोल टैक्स की रसीद लिए कोई बस या अन्य व्यावसायिक सवारी वाहन बस पड़ाव को नहीं छोड़ सकेंगे। इसको लेकर पड़ाव पर एक-दो कर्मियों की संख्या और बढ़ाए जाने की संभावना है। जिससे एक भी गाड़ी को बिना टोल टैक्स लिए पड़ाव से जाने नहीं दिया जाएगा।

बस परिचालन की सीसीटीवी कैमरा से होगी निगरानी : नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि बस पड़ाव की बंदोबस्ती नहीं होने से विभागीय कर्मी के माध्यम से ही टोल टैक्स वसूला जा रहा है। यहां कम कर्मी का फायदा उठाकर कई बस, ऑटो व अन्य गाड़ी चालक टोल रसीद के बिना ही गाड़ी लेकर निकल जाते हैं। इसको लेकर यहां सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!