Samastipur

समस्तीपुर:बरबट्टा पंचायत के तालाब से मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।

सरायरंजन।मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की बरबट्टा पंचायत के वार्ड 8 में बुधवार काे गांव के तालाब एक विवाहिता का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान बरबट्टा गांव निवासी मो. कैसर की पत्नी फुल जहां (36 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गांव के लोगों द्वारा गांव के तालाब मे पानी में अज्ञात शव देखा गया तो ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शव की पहचान होते ही मृतका के घर मे कोहराम मच गया। मंगलवार की रात विवाहिता कब घर से निकली किसी ने नहीं देखा । ग्रामीणों ने बताया कि मौत की सूचना मृतका के मायके में दिया गया। सुबह से मायके वाले एवं ससुराल वाले के बीच बातचीत हुई। कभी पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से शाम तक वार्ता हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!