PatnaVaishali

नौवीं कक्षा में नामांकन को अभियान चलाएगा शिक्षा विभाग, शनिवार को घर-घर जाएंगे टीचर,15 दिनों तक चलेगा अभियान।

Bihar Education News पटना। बिहार के सभी 9,360 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं में नामांकन के लिए एक से 15 जुलाई तक  प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जाएगा। आठवीं उत्तीर्ण करने वाले सभी बच्चों का नामांकन नौवीं कक्षा में सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमारी चौधरी के निर्देश पर विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने संबंधित विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाने की तैयारी कराने का आदेश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पांच दिनों तक बच्चा गैरहाजिर तो अभिभावक से करेंगे संपर्क

दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यदि  कोई भी बच्चा लगातार पांच दिनों तक विद्यालय नहीं आता है और कक्षा से गैरहाजिर रहता है तो हर सप्ताह के शनिवार को संबंधित शिक्षक बच्चे के  अभिभावकों से जाकर संपर्क करेंगे और उनसे यह जानेंगे कि बच्चा क्यों नहीं विद्यालय आ रहा है। साथ ही शिक्षक बच्चे को विद्यालय में भेजने के लिए उनके अभिभावक से आग्रह करेंगे। बच्चे को भी प्रेरित करेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से राज्य के करीब 80 हजार प्रारंभिक विद्यालयों, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लागू की गई है।

माह के तीसरे शनिवार को कैंप लगेगा

प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सभी जिलों में कैंप लगाकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा संबंधी मामलों का  निराकरण होगा। इस माह का पहला कैंप 18 जून को होगा। इसी तरह सेवानिवृत शिक्षकों व कर्मियों के सेवांत लाभ एवं अन्य भुगतान संबंधी मामलों का निराकरण हेतु हरमाह प्रत्येक शनिवार को 11 बजे से सभी जिलों में कैंप लगेगा। यह अभियान 2 जुलाई से प्रारंभ होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!