Samastipur

दलसिंहसराय:गल्ला कारोबारी की बाइक की डिक्की से बदमाशो ने 5 लाख उड़ाए।

दलसिंहसराय शहर के सरदार गंज चौक के पास बदमाशों ने दिया अंजाम शहर के सरदार गंज चौक के पास से बदमाशों ने मंगलवार को एक आलू मकई के थौक कारोबारी की बाइक की डिक्की खोल कर पांच लाख रुपये निकाल कर फरार हो गया। व्यापारी की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी श्रवण राय के रूप में हुई है। वह दलसिंहसराय क्षेत्र में आलू मकई के व्यापारी मां दुर्गा ट्रेडर्स के ऑनर के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि वह किसानों को पैसा देने के लिए बस स्टैंड स्थित एक्सिस बैंक से पांच लाख रुपये की निकासी किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं पैसा और कम्पनी का मोहर को झोला में रख कर बाइक की डिक्की को लॉक कर दिए। बाइक लेकर सरदार गंज चौक के पास मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए दुकान पर गए। जब आया तो डिक्की खुला था और झोला गायब था। आस पास लगे सीसीटीवी देखा तो उसी समय एक युवक ने डिक्की खोल कर 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। बदमाशों द्वारा बाइक की डिक्की खोल कर रुपये लेकर भागने की फुटेज वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!