PatnaSamastipur

दरभंगा से समस्तीपुर होते हुए दिल्ली जाने वाली दरभंगा- अमृतसर सहित ये सभी ट्रेन हुई रद्द ।

दरभंगा से ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों के विशेष खबर, बता दें कि आज कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया हैं। अगर आप भी ट्रेन यात्रा करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हैं। मालूम हो कि गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर शादी-ब्याह का लग्न तेज हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यातायात ब्लॉक

लेकिन इसी बीच जो खबर सामने आई हैं उससे रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती हैं। कारण बता दें कि गोंडा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य चल रहा हैं, जिसकी वजह से रेल प्रशासन ने यातायात ब्लॉक लिया हैं। इसमें इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को बुधवार को भी रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद आज गुरूवार को चलने वाली ट्रेन भी रद्द कर दी गई हैं। जिसमें दरभंगा से चलने वाली प्रमुख ट्रेन शामिल हैं।

रद्द ट्रेन

ट्रेन-02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन,
ट्रेन-15211 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस,
14673/74 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस,
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस,
15273/74 रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस,
12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस,
15269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन आज रद्द कर दी गई हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!