SamastipurVaishali

झारखंड से समस्तीपुर ससुराल आये युवक का बोरे में मिला शव:3 दिन पहले आया था ससुराल।

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर कोन्ही टोल में बोरे में बंद एक युवक का शव शनिवार को मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल की पर जुटने लगी। इसी दौरान इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक युवक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो गांव निवासी विजय शाह के पुत्र गणेश शाह के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का पूरा परिवार झारखंड के रामगढ़ में पिछले 10 वर्षों से रहता है। युवक 7 दिन पूर्व रामगढ़ से अपना पैतृक गांव चकसाहो आया था।

इसके बाद वह 3 दिन पूर्व अपने ससुराल मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के बिनगामा गांव आया था। जिसके बाद शनिवार को युवक का शव मिलते ही लोगो मे सनसनी फैल गई। इस मामले में ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि मृतक युवक की पहचान उसके पास में रहे ड्राइवरी लाइसेंस से हुआ है वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!