New To India

UPSC Final Result 2021: पुरुषों में टॉपर रहे उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा,चौथी रैंक किया हासिल ।

UPSC Civil Services Final Result 2021 :
उज्जैन. यूपीएससी सिविल सर्विस 2021 के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए. मध्य प्रदेश से इसमें महाकाल की नगरी उज्जैन का नाम भी चमका है. यहां के ऐश्वर्य वर्मा ने पुरुषों में टॉप किया है. उनकी ऑल इंडिया 4 रैंक है. पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है. जानिए महाकाल की नगरी का नाम रोशन करने वाले ऐश्वर्य वर्मा के बारे में. कौन है ऐश्वर्य जिन्हें सीएम शिवराज ने भी ट्वीट कर बधाई दी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यूपीएससी ने अपने सिविल सर्विस 2021 MAINS के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. परिणामों की बात करें तो पुरुषों में टॉप किया है बाबा महाकाल की नगरी में रहने वाले ऐश्वर्य वर्मा ने. वैसे उनकी चौथी रैंक है. ऐश्वर्य को सीएम शिवराज ने भी ट्वीट कर उज्ज्वल भविष्य की बधाई शुभकामनाएं दी हैं. ऐश्वर्य की यूं देखे तो 4TH रैंक है. ऐश्वर्य से पहले टॉप 1 में श्रुति शर्मा, टॉप 2 में अंकिता अग्रवाल और टॉप 3 में गामिनी सिंगला रही हैं.

बाबा महाकाल की कृपा
ऐश्वर्य वर्मा ने अपनी सफलता के पीछे अपने परिवार और दोस्तों को श्रेय दिया है. इस वक्त वो उत्तर प्रदेश के बरेली में अपनी फैमिली के साथ हैं. उज्जैन उनका होम टाउन है. ऐश्वर्य ने कहा मेरा ये चौथा अटेम्प्ट था और सब बाबा महाकाल के आशीर्वाद है. मैं 10 से 12 दिन में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आऊंगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!