CareerPatna

UPSC: 11वें और 88वें रैंक पर कटिहार का कब्जा,जानें शुभंकर और अमन को ।

कटिहार. यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में कटिहार का दबदबा पूरे देश के सिर चढ़कर बोलने लगा है. इस साल भी कटिहार के दो लाल ने यूपीएससी परीक्षा में अपनी जगह सुनिश्चित की है. कटिहार के शुभंकर प्रत्यूष पाठक ने यूपीएससी में 11वां और अमन अग्रवाल ने 88वां रैंक हासिल कर अपने इलाके का नाम रोशन किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कटिहार बरमसिया महंत नगर के मूल निवासी हैं शुभंकर. उनके पिता राजेश पाठक केंद्र सरकार के बड़े पद पर कार्यरत हैं. खुद शुभंकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद बंगलुरु की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, जबकि 88वां रैंक हासिल करने वाले अमन अग्रवाल राजहता मोहल्ले के रहने वाले हैं. अमन (22) ने अपनी पहली ही कोशिश में यह सफलता हासिल की है. बड़ी बात यह है कि अमन ने यह सफलता बगैर किसी कोचिंग की मदद के पाई है. अमन के मुताबिक, पिछले दो साल कोरोना बंदी के दौरान वह घर पर ही थे और उसी समय का सदुपयोग करते हुए उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी की और उन्हें उसे सफलता मिली है.

फिलहाल अमन अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में हैं. अमन के पिता दुर्गा प्रसाद अग्रवाल कटिहार ईंट भट्ठा के मालिक हैं. फिलहाल कटिहार के इन दोनों लाल की सफलता से लोग बेहद खुश हैं. बताते चलें कि पिछले साल कटिहार कदवा के शुभम कुमार ने यूपीएससी में टॉप रैंक लाकर पूरे देश में कटिहार को एक अलग पहचान दिलाई थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!