CareerNew To India

success Story:मोहित कासनिया और परीक्षित सिहाग ने UPSC में मारी बाजी,कुछ ऐसी है संघर्ष की कहानी ।

success Story;uPSC Civil Services Result 2021:नई दिल्ली।हनुमानगढ़. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (संघ लोक सेवा आयोग) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है. देश की सबसे कठिन परीक्षा में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है. वहीं राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से दो युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है. जिले के पीलीबंगा निवासी मोहित कासनिया की 61वीं रैंक आई है. वहीं जिले के संगरिया निवासी परीक्षित सिहाग की 529वीं रैंक आई है. मोहित कासनिया वर्तमान में आईपीएस हैं और दिल्ली में अंडरट्रेनी हैं. मोहित ने 12वीं तक की पढ़ाई पीलीबंगा से की और इसके बाद जयपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद दिल्ली में जेएनयू में दाखिला किया और वहां से पीएचडी पूरी होने से पहले ही उसका सेलेक्शन यूपीएससी में हो गया और वे अभी दिल्ली में अंडरट्रेनी आईपीएस हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने और ऊंचे रैंक के लिए उन्होंने दोबारा यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार मोहित का सेलेक्शन 61वीं रैंक पर हुआ है. मोहित के ताऊ रामप्रताप कासनिया श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ से विधायक हैं और उन्होंने ही आठवीं कक्षा में ही मोहित को यूपीएससी की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया. उनकी प्रेरणा से ही मोहित ने दो बार यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास की. वहीं जिले के संगरिया निवासी परीक्षित सिहाग ने अपनी पढ़ाई संगरिया में ही की और परीक्षित के मामा दिलीप जाखड़ भी आईपीएस रहे हैं. अपने पिता की प्रेरणा से ही परीक्षित यूपीएससी की तैयारी की और इस बार यूपीएससी परीक्षा पास की. परीक्षित इससे पहले आरपीएससी की परीक्षा पास कर चुके हैं. वर्तमान में वे आरपीएस हैं और जयपुर में अंडरट्रेनी हैं. यूपीएससी में सेलेक्ट जिले के दोनों युवाओं के मामले में संयोग है कि दोनों ही वर्तमान में पुलिस अधिकारी हैं और दोनों ही प्रदेश और देश की राजधानी में अंडरट्रेनी हैं.

बता दें कि इस साल यूपीएससी परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा है. इस बार की टॉपर सूची के पहले तीनों स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है. इस परीक्षा में पहले स्थान पर श्रुति शर्मा रही हैं. वहीं दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल का कब्जा रहा.

तीसरे पर गामिनी सिंगला का नाम रहा है. वहीं चौथे पर ऐश्वर्या वर्मा काबिज हैं. देशभर में पांचवी रैंक उत्कर्ष द्विवेदी ने हासिल की है. इसके बाद छटवां स्थान यक्श को मिला है. इस बार की परीक्षा में UPSC ने 685 अभ्यर्थियों को अंतिम रुप से चयनित किया है. इनमें से 244 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के हैं. साथ ही 73 अभ्यर्थी EWS कैटेगिरी से आते हैं. 203- OBC, 105- SC और 60- ST के उम्मीदवार सफल हुए हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!