Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के 22 स्टेशनों पर लगेगी वाटर वेंडिंग मशीन ।

पटना.समस्तीपुर रेल मंडल के 22 स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन स्टेशनों के 39 स्थानों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाया जाएगा। रेलवे ने इसकी हरी झंडी दे दी है। इसके लिए एक जून तक एजेंसी चयन के लिए आवेदन पत्र लिया जाएगा। उसके बाद चयनित एजेंसी को वाटर वेंडिंग मशीन सेवा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल के बगहा, रक्सौल व सुगौली स्टेशन पर चार-चार वाटर वेंडिंग मशीन इंस्टॉल किया जाएगा, जबकि नरकटियागंज स्टेशन पर 5 यूनिट की मंजूरी दी गई है। वहीं बनमनखी, दौराम मधेपुरा, जनकपुर रोड एवं मेहसी स्टेशन पर दो-दो यूनिट वाटर वेल्डिंग मशीन तथा सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, सलौना, हसनपुर रोड, रुसेरा घाट, हायाघाट, लहेरियासराय, झंझारपुर, खजौली, राजनगर, मोतीपुर, चनपटिया, हरीनगर एवं रामगढ़वा स्टेशन पर एक-एक यूनिट वाटर वेल्डिंग मशीन इंस्टॉल किया जाएगा। इन स्टेशनों पर वाटर मशीन के लिए स्थानों का भी चयन कर लिया गया है। बता दें कि इससे पूर्व समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, बापूधाम मोतिहारी, सहरसा सहित अन्य स्टेशन पर भी मशीन को स्टॉल करने की प्रक्रिया जारी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!