Samastipur

Samastipur:निगरानी की टीम ने महिला आपूर्ति पदाधिकारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की दोपहर विजिलेंस की टीम ने खानपुर प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पटना से समस्तीपुर पहुंची निगरानी की टीम ने सदर अनुमंडल कार्यालय में घूस लेते महिला पदाधिकारी को पकड़ा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि निगरानी के डीएसपी अरूण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है। घूसखोर महिला आपूर्ति पदाधिकारी के पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद सदर अनुमडंल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

रिश्वत लेते पकड़ा और पटना के लिए निकल गई टीम

इधर, गिरफ्तार महिला आपूर्ति पदाधिकारी को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि आपूर्ति पदाधिकारी किस मामले में रिश्वत की मांग कर रही थी. निगरानी टीम में मौजूद महिला पदाधिकारी भी पटना से आई थी, जिसने आपूर्ति पदाधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा और गाड़ी में बैठाकर पटना की ओर निकल गई. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!