Samastipur

Samastipur:गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब की तस्करी, पेंट्रीकार मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार।

समस्तीपुर।Liquor ban in Bihar
समस्तीपुर स्टेशन पर जीआरपी एएलटीएफ की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस के मैनेजर व कर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि जीआरपी इंस्पेक्टर अच्छेलाल सिंह यादव के नेतृत्व में एएलटीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगी संख्या जी 13 से जिले के विभूतिपुर के सुजीत कुमार एवं भभुआ जिला के भगवानपुर थाना के उमापुर के रिपुंजय मिश्रा को शराब के साथ पकड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जीआरपी इंसपेक्टर ने बताया कि उक्त आरोपी पेंट्रीकार के मैनेजर व कर्मचारी है। उनके पास से 106 लीटर शराब बरामद की गयी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 05 पर खड़ी क्लोन  एक्सप्रेस के बोगी संख्या बी 4 में से मोतीपुर थाना के मोतीपुर के राजीव कुमार एवं वैशाली राजापाकर के शिवनारायण कुमार व राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। उनके पास से विभिन्न ब्रांड के 81 बोतल शराब मिली। रेल इंस्पेक्टर अच्छे लाल सिंह यादव ने बताया कि पांचो आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!