Samastipur

दलसिंहसराय:बसढिया में ट्रक ने एक युवक को रौदा,हुई दर्दनाक मौत ।

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थाना क्षेत्र के ,एनएच 28 स्थित अलग अलग गांवों में बुधवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत एंव दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर (पचपैका) निवासी भूखल पासवान के पुत्र राज कुमार पासवान (24) के रूप में हुई. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार बसढिया एनएच-28 पर राज कुमार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया था.बताया जाता है कि एक शादी समारोह में भाग लेकर राज कुमार किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था.रास्ते मे ट्रक ने उसे रौंद दिया.वही दूसरी ओर ढेपुरा शिव मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से केवटा निवासी सोनेलाल राय जख्मी हो गए.अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर इलाज हेतु सोनेलाल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!