Samastipur

राजद कार्यकर्ता हर बूथ 100 यूथ को सदस्य बनाए : आलोक मेहता

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार राजद पार्टी का सदस्यता अभियान प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन की अध्यक्षता में शुरु किया गया। उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत वार्ड 08 स्थित वार्ड सदस्य मो० मोइन के निजी परिसर में उजियारपुर के विद्यायक आलोक कुमार मेहता ने लोगों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का एटूजेड की पार्टी है। राजद हर लोगो का विश्वास जीते सभी लोगो को मिला कर तेजस्वी यादव नए बिहार युवा बिहार विकसित बिहार बनाएंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सपना है बिहार के हर नौजवान, किसान, युवा छात्र , मजदुर, सभी वर्ग को साथ लाए और युवा तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाए। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि इस राजद सदस्यता अभियान को लेकर हमारे कार्यकर्त्ता हर पंचायत, हर घर, शहर, चौक, मुहल्ला, हर वार्ड, हर बूथ पर जाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे । प्रत्येक बुथ एक सौ प्राथमिक सदस्य का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लगभग चालीस हजार राजद का सदस्य बनाने का अभियान चलाये जा रहें हैं। इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने में प्रखंड प्रमुख संजीव कुशवाहा, मीडिया प्रभारी राज दीपक, जिला परिषद सदस्य हेमलता कुमारी, महेंद्र राय, मुखिया पति रजनीकांत रजक, सरपंच पति नवीन कुमार, पूर्व मुखिया पति शंभू पासवान, चंदन कुमार, अमरकांत कुशवाहा, जसवंत कुमार, सुजीत कुमार, लालबाबू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित साथ ही दर्जनों लोगों ने माननीय विधायक के उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!