Samastipur

जनता दरबार मे नहीं पहुँचने पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष ने दिया फोन कर गाली,ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

दलसिंहसराय।गाली देने व केश कर जेल भेजने की धमकी देने का दलसिंहसराय थानाध्यक्ष का ऑडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस संबंध में पीड़ित अजय साह ने बताया कि उन्हें जनता दरबार का नोटिस मिला था. लेकिन किसी कारण वश उस दिन जनता दरबार मे समय से नही पहुंच सका.उसी दिन एक नम्बर से कुछ देर बाद कॉल आया जिसमे अपने आप को दलसिंहसराय का थानाध्यक्ष बताते हुए मुझे बहुत गन्दी गन्दी गाली और जेल भेज देने की धमकी दिया.वही इस संबंध में थानाअध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पिछले शनिवार को जनता दरबार में अजय साह को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना था.लेकिन उसके उपस्थित नही होने की स्थिति में अंचल लिपिक के द्वारा जब उसे फोन किया गया तो उधर से गाली गलौज किया गया.इसके बाद मेरे द्वारा जब फोन किया गया तो उल्टे मुझे भी तरह तरह की गालियां दी गयी.जो ऑडियो वायरल हुआ है,उसमें बहुत बातों को काट छांट कर वायरल किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!