Samastipur

दलसिंहसराय:जेपी सेनानी परमानंद की पुण्यतिथि पर राजद नेताओ ने किया याद ।

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रखंड क्षेत्र के नगरगामा पंचायत में विधि महाविद्यालय कॉलेज समस्तीपुर के संस्थापक प्राचार्य सह जेपी सेनानी परमानंद चौधरी उर्फ विनोबाजी की 11 वीं और उनकी पत्नी गुलाब देवी की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को पुण्य स्मरण सभा का आयोजन उनके पैतृक आवास पर मनाई गई. इस अवसर पर स्व. विनोबाजी के परिवार के सदस्य और उनके पुत्र सह राष्ट्रीय जनता दल के संसदीय दल कार्यालय के सचिव संतोष कुमार चौधरी सहित कई राजद व स्थानीय लोगो ने स्व.विनोबाजी की प्रतिभा स्थल पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर अपनी श्रद्धा अर्पित का कॉलेज संस्थापक के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को सभी ने याद करते हुए उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में चर्चा किया.कार्यक्रम मे श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सरायरंजन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरविंद सहनी,चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतो,राजद प्रदेश सचिव नंद किशोर महतो,चंदन प्रसाद,संजीव कुशवाहा,मो.जबीर हुसैन,मीडिया प्रभारी राज दीपक,विजय सिंह,परिवार के सदस्य बसंत कुमार चौधरी,सीता राम चौधरी,प्रकाश कुमार चौधरी,विकाश कुमार चौधरी,गुंजन कुमार चौधरी,अंशु कुमार चौधरी आदि मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!