Indian RailwaysPatna

सोनपुर:समपार फाटक के उन्मूलन कार्य हेतु पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव,कई ट्रेनें रहेंगी रद्द।

पटना।सोनपुर ।
सोनपुर मंडल के छपरा ग्रामीण- सोनपुर रेल खंड के बीच समपार फाटक के उन्मूलन हेतु रनिंग लाइन में प्री कास्ट बॉक्स (LHS) , अप एवं डाउन लाइन्स में प्रदान करने के लिए दिनांक 17 मई ,24 मई ,31 मई एवं 7 जून को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक दिया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके फलस्वरूप ट्रेनों के परिचालन में नियमानुसार बदलाव किया गया है ।
जिसके तहत कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा एवं कुछ ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलाया जाएगा।

*रद्द की गई ट्रेनें*
1.ट्रेन नंबर *05247/48 (सोनपुर- छपरा-सोनपुर)* दिनांक 17 मई, 24 मई, 31 मई एवं 7 जून को रद्द रहेगी l

2.*14005 लिच्छवी एक्सप्रेस* दिनांक 17 मई, 24 मई, 31 मई एवं 7 जून को रद्द रहेगी l

3.*14006 लिच्छवी एक्सप्रेस* दिनांक 18 मई, 25 मई, 1 जून एवं 8 जून को रद्द रहेगी l

4.*04651 (जयनगर- अमृतसर )क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस* दिनांक 17 मई, 24 मई, 31 मई एवं 7 जून को रद्द रहेगी l

5. *ट्रेन नंबर 04652 (अमृतसर- जयनगर)क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस* दिनांक 20 मई, 27 मई, 3 जून एवं 10 जून को रद्द रहेगी l

*परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेनें*

1.ट्रेन नंबर 11123 *ग्वालियर- बरौनी* दिनांक 16 मई , 23 मई , 30 मई एवं 06 जून को ग्वालियर स्टेशन से 210 मिनट विलंब से खुलेगी

2. ट्रेन नंबर *15707 आम्रपाली एक्सप्रेस* दिनांक 16 मई , 23 मई एवं 30 मई को कटिहार जंक्शन से 150 मिनट विलंब से खुलेगी एवं 6 जून को कटिहार जंक्शन से 190 मिनट विलंब से खुलेगी l

3. ट्रेन नंबर *15651 लोहित एक्सप्रेस* , गुवाहाटी स्टेशन से दिनांक 16 मई ,23 मई एवं 30 मई को 90 मिनट विलंब से खुलेगी एवं 6 जून को गुवाहाटी जंक्शन से 150 मिनट विलंब से खुलेगी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!