PatnaSamastipur

मिसेज इंडिया:समस्तीपुर की बहू राजश्री वर्मा बनीं मिसेज इंडिया की रनर ।

समस्तीपुर।विभूतिपुर प्रखंड के महथी की बहू राजश्री वर्मा मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में द्वितीय (रनर) स्थान प्राप्त की है। इसकी जानकारी मिलने से गांव व क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। महथी के नेगर राय की पुत्रवधू व अभिराज वर्मा उर्फ विक्रम की पत्नी राजश्री वर्मा वर्षों से फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। उनकी व उनके पति की एक अच्छे कलाकार के रूप में पहचान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी राजश्री वर्मा ने बताया कि कोलकता में रोज इंटरटेनमेंट की डायरेक्टर मिस एशिया हेना ने 8 मई को देशस्तर की मिसेज इंडिया प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 60 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया था। उसमें वह रनर चुनी गई। उन्होंने बताया कि फिल्मी कलाकार राजा मुराद ने उन्हें रनर का पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले वह 2019 में मिसेज अहमदाबाद तथा 2021 में क्वीन ऑफ यूपी प्रतियोगिता की विजेता बन चुकी है। तीसरी बार अंतराष्ट्रीय मिसेज इंडिया 2022 की प्रतियोगिता में रनर बनी है।

राज श्री वर्मा की कामयाबी पर विजय कुमार चौधरी, मणिशंकर चौधरी, ऋषिकेश मिश्र, शेखर प्रसाद सिंह, महथी उतर की मुखिया शिवानी सिन्हा, उप मुखिया रिंकू देवी, पूर्व पंसस विनोद भगत, स्वाति कुमारी, टनटन सिंह, राजीव कुमार सिंह, सोनू सिंह, नीलमणि सिंह, गोपाल सिंह, मुकेश सहनी, राज कुमार पासवान, पुलेन्द्र पासवान, कैलाश पासवान, संजय कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!