Ajab Gajab NewsPatna

गर्लफ्रेंड से चोरी-छिपे मिलने आए युवक को परिजनों ने पकड़ा,मंदिर में करवायी शादी।

नालंदा. कहते हैं इश्क और मुश्क और छिपाए नहीं छिपता. बिहार के नालंदा (Nalanda) में एक युवक को चोरी-छिप कर अपनी प्रेमिका से मिलने आना महंगा पड़ा. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव की है. सोमवार की दोपहर को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. मगर उसे देख लिया गया, और लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसको पकड़ लिया. बाद में उन्होंने प्रेमी जोड़े की गांव के मंदिर में शादी करवा दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मिली जानकारी के मुताबिक सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह निवासी अमरजीत कुमार को दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर की रहने वाली एक लड़की के साथ चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह दोनों अक्सर छिप-छिप कर एक-दूसरे से मिलते थे. सोमवार की दोपहर अमरजीत अपनी प्रेमिका के परिजनों की गैर-मौजूदगी में उससे मिलने उसके घर आया था. मगर जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया. यह निर्णय लिया गया कि इन दोनों की शादी करवा दी जाए.

इसके बाद परिजनों के द्वारा बाजार से शादी का समान और नये-नये कपड़े खरीदकर ले आया गया. फिर स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मदद से गांव के ही एक मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई. बिना बैंड-बाजा, बराती के मंदिर में हुई इस शादी से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल यह  प्रेमी जोड़ा परिणय सूत्र में बंध कर खुश नजर आ रहा है. शादी के बाद प्रेमी अमरजीत अपने पत्नी बनी प्रेमिका को मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर रवाना हो गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!