Samastipur

हथियार से लैश बदमाशों ने मारपीट के बाद समस्तीपुर में गिट्टी-बालू व्यवसायी को मारी गोली।

समस्तीपुर।समस्तीपुर में बदमाशों ने गिट्टी-बालू व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना रविवार की सुबह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल पर हुई। व्यवसायी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रामचंद्र राय के पुत्र नीरज कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ पड़े व्यवसायी को जख्मी हालत में इलाज के लिए शहर के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उनकी चिकित्सा जारी है। जहां घटना के बाद से आसपास में तनाव का माहौल व्याप्त है। लोग फिर से पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

इधर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने घटनास्थल से जमीन पर गिरा एक खोका भी बरामद किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोलीबारी की घटना से पहले व्यवसायी व बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई थी। वहीं घटनास्थल पर व्यवसायी की काले रंग की बुलेट गाड़ी भी पड़ी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। जल्द ही अपराधियों की पहचान करते हुए उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!