Weather UpdatePatna

बिहार को अगले दो दिन भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी ।

पटना. बिहार के कई हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा चलने की वजह से पिछले 4 दिनों से लोगों को भीषण गर्मी और हीट वेव से राहत मिल रही है और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इधर मौसम विभाग ने फिर से अगले 24 घन्टे के लिए राज्य के 10 जिलों के लिए बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया है. जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है वे पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और बांका हैं

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन जिलों में अगले 24 घन्टे में तेज हवा यानि 30 से 40 किमी प्रति घन्टे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है वहीं वज्रपात के साथ मध्यम बारिश की भी सम्भावना जताई गई है. गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है और लोगों से मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में सतह से 1.5 किमी उपर बना हुआ है. फिलहाल बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे रह रहा है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है. हालांकि राजधानी समेत दक्षिण बिहार के जिलों में अब तक बारिश नहीं हुई है जिससे अधिकतम तापमान में उत्तर पूर्व जिलों की अपेक्षा अधिक गर्मी है. इधर गर्मी कम होते ही अस्पतालों में वायरल बीमारियों के मरीजों में भी कमी देखी जा रही है और ट्रैफिक भी सामान्य है क्योंकि हीट वेव में कमी आने से राहत है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!