New To India

हादसा:दिल्ली से समस्तीपुर लौट रही महिला का ट्रेन में बिगड़ी हालत, हो गई मौत

जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी महिला

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर निवासी शिवा पासवान की पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई। मृतक के घरवालों ने बताया कि दिल्ली से परिवार के साथ ट्रेन से समस्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रात रास्ते में रेणु को उल्टी दस्त शुरू हुआ। लेकिन ट्रेन में कोई मेडिकल सुविधा नहीं मिल पायी। सुबह जब समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो परिवार के लोग महिला को ट्रेन से उतार कर सीधा सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में इलाज के लिए महिला को भर्ती कराया गया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की पुष्टि के साथ ही परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। उधर ,इस घटना को लेकर आरपीएफ व जीआरपी ने अनभिज्ञता व्यक्त किया है। जीआरपी थाना अध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने बताया कि ट्रेन में महिला की मौत की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। आरपीएफ में भी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!