Patna

बिहारः पिता की मर्जी के आगे भारी पड़ा बेटे का प्यार, मोहब्बत के लिए प्रेमी ने ठुकरा दिए 24 लाख रुपये, पढ़ें दिलचस्प प्रेम कहानी

नवादाः प्यार धन और दौलत नहीं देखता है. अगर सच्चा प्यार हो तो फिर उसे प्रेमी और प्रेमिका पाने के लिए अपने प्रेम के आगे किसी की नहीं सुनते हैं. बिहार के नवादा से एक ऐसी ही सच्ची प्रेमी कहानी आई है. प्रेमी ने ना सिर्फ अपनी मर्जी और घर वालों के खिलाफ जाकर शादी की बल्कि उसने दहेज में मिलने वाले 24 लाख रुपये को भी ठुकरा दिया. पिता अपनी मर्जी से कहीं और शादी कराना चाहते थे लेकिन प्यार के आगे सब फीका पड़ गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र का है. यहां मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी और दहेज लोभियों पर जोरदार तमाचा भी मारा. युगल प्रेमी ने सरपंच और पुलिस के सामने बॉन्ड पेपर पर हस्ताक्षर कर शादी की जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. प्रेमिका अकौना गांव निवासी कैलाश प्रसाद यादव की पुत्री संगीता कुमारी है और प्रेमी युवक कसियाडीह गांव के निवासी विजय प्रसाद यादव का पुत्र प्रमोद कुमार है.

थाने पहुंचकर न्याय की लगाई गुहार

प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं. युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था लेकिन उसके पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. तिलक में 24 लाख लेकर वो धूमधाम से शादी करना चाहते थे, लेकिन यह शादी प्रमोद को मंजूर नहीं थी. उसने इनकार कर दिया और अंत में दोनों थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई.

प्रेमी और प्रेमिका की बात सुनने के बाद पुलिस की ओर से सरपंच को बुलाया गया. सरपंच ने दोनों पक्ष को समझाकर प्रेमी जोड़े का मंदिर में विवाह संपन्न कराया. बता दें कि प्रमोद प्राइवेट सिविल इंजीनियर है. संगीता के गांव आना जाना था. इसी बीच दोनों में प्यार हो गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!