Samastipur

समस्तीपुर मे तबातोड़ फायरिंग पूर्व जिला परिषद सदस्य के पति पर जानलेवा हमला 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख भूईधारा से आ रही है। जहां प्रॉपर्टी डीलर शिव शंकर राय पर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गये।आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल लाया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें शहर के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि शिवशंकर राय अपने घर के बाहर ही ठहल रहे थे जहां मुंह बांधे बेखौफ अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उन्हे दो गोली लगी है। बताया जाता है कि उन्हें एक गोली गर्दन में व एक ढाढी के पास लगी है। वहीं एक गोली कमर के पास से गुजर गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!