Patna

जीविका दीदियों की वार्षिक आय लाख रुपये होगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की बड़ी घोषणा

पटना। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह अपने मंत्रालय से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में बिहार की प्रगति से गदगद हैं। शुक्रवार को पटना में वे ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों के आवास निर्माण, मनरेगा, आजीविका मिशन आदि केंद्र की कई योजनाओं के क्रियान्वन में बिहार ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर काम किया है। इसमें जीविका दीदियों ने बड़ी मेहनत की है। अब जीविका दीदियों की आय में वृद्धि करने की जरूरत है। कोशिश है कि जीविका दीदियों की वार्षिक आय एक लाख रुपये हो। इसके लिए साधन संसाधन और योजनाओं को विकसित करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की बनती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरिराज ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के जन्म स्थान वाले गांवों में तालाब बनाने, हर वर्ष पौधारोपण करने, स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी से अंत्योदय तक में देश के 75 जिलों में नौ केंद्रीय मंत्रालयों की लाभार्थी योजनाओं के साथ 90 दिन में संतृप्त करने के मिशन के साथ अभियान शुरू किया गया है। देश भर में 50 हजार तालाब बनेंगे। हर जिला में एक-एक एकड़ में 75 तालाब बनाए जाएंगे। तालाब की क्षमता दस हजार घन मीटर पानी संग्रहण की होगी।

डबल इंजन की सरकार में विकास भी डबल : गिरिराज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास भी डबल हो रहा है। केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार थी तो नौ करोड़ श्रम दिवस थे। अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में यह संख्या 15 करोड़ है। संप्रग सरकार 8,632 करोड़ रुपये जारी करती थी। अब राजग की सरकार 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक जारी कर रही है। 2014-22 में 55 लाख आवास को स्वीकृति दी गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!